झारखंड: छठ पूजा के अनुष्ठान की तैयारियों के बाद नदी में नहाने गये दो किशोर डूबे
साहिबगंज, शनिवार, 25 अक्टूबर 2025। झारखंड के साहिबगंज जिले में बासकोला घाट पर छठ पूजा के अनुष्ठान की तैयारी करने के बाद गंगा नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूब कर मौत हो गयी । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार शाम को हुई जब संजय चौधरी (17) और ओम महालदार (14) रिवर पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत तालझारी प्रखंड में घाट पर ‘अर्घ्य’ (छठ त्योहार से जुड़ी एक रस्म) की तैयारी करने गए थे। रिवर पुलिस थाने के प्रभारी लव कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘तीन किशोर घाट पर आए थे, और अनुष्ठान की तैयारी करने के बाद उन्होंने नदी में नहाने का फैसला किया। स्थानीय लोगों ने उनमें से एक को बचा लिया जबकि दो अन्य डूब गए।’’
उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शनिवार सुबह खोज एवं बचाव अभियान फिर से शुरू किया क्योंकि शुक्रवार को अंधेरे के कारण इसे रोकना पड़ा था। कुमार ने कहा, ‘हमने शुक्रवार रात बचाव कार्य के लिए देवघर से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) इकाई को बुलाने का अनुरोध किया था लेकिन शनिवार सुबह लगभग 10.30 बजे स्थानीय गोताखोरों ने दोनों शवों को बरामद कर लिया।’ शवों को साहिबगंज सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चार दिवसीय छठ पर्व शनिवार से शुरू होगा।
Similar Post
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
-
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाक ...
