सरकार अगले बीस वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कर रही विकास : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, शनिवार, 25 अक्टूबर 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली के हर क्षेत्र का विकास अगले बीस वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर भविष्य गढ़ने का कर रही है। श्रीमती गुप्ता ने कहा, 'आज पीतमपुरा के वैशाली एन्कलेव में नई सीवर लाइन, नई सड़क और ड्रेनेज सिस्टम के कार्यों का शुभारंभ किया। साथ ही, सीवर की सफाई के लिए नई मिनी रीसायक्लर मशीनों की सौगात भी दिल्ली को मिली है।हमारी सरकार दिल्ली के हर क्षेत्र का विकास अगले 20 वर्षों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर कर रही है। अब काम केवल मरम्मत का नहीं, बल्कि भविष्य गढ़ने का है।
उन्होंने कहा, 'पिछले आठ महीनों में दिल्ली ने अपनी सालों पुरानी समस्याओं से राहत महसूस की है। जहां पहले मिंटो ब्रिज पर पानी भरता था, वहां अब ट्रैफिक बिना रुके चलता है। जहां कभी यमुना किनारे गंदगी थी, वहां अब भव्य छठ महापर्व की तैयारी हो रही है। देसी पेड़ों और हरियाली की नई परंपरा शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा, 'विकसित दिल्ली का हमारा विज़न स्पष्ट है, हर वार्ड में स्वच्छ जल निकासी, हर गली में मजबूत सड़क, हर घर तक शुद्ध पानी और हर नागरिक के लिए विकसित, सुंदर और हरी भरी राजधानी।
Similar Post
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
-
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाक ...
