असम में हेरोइन के साथ चार लोग गिरफ्तार
गुवाहाटी, शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि असम के श्रीभूमि जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो किलो से अधिक मात्रा में हेरोइन बरामद की है। ये गिरफ्तारियां और मादक पदार्थ की बरामदगी बदरपुर रेलवे स्टेशन पर एक अभियान के दौरान हुई। शर्मा ने बृहस्पतिवावार शाम को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘असम में मादक पदार्थों के लिए कोई जगह नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘विश्वसनीय जानकारी के आधार पर, बदरपुर रेल पुलिस ने बदरपुर रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 2.15 किलो हेरोइन जब्त की गई।’
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
