असरानी के निधन से बॉलीवुड गमगीन
पंकज धीर के निधन के बाद बॉलीवुड पर एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिग्गज अभिनेता-हास्य कलाकार और शोले में अंग्रेजों के जमाने के जेलर का का रोल निभाने वाले गोवर्धन असरानी का निधन हो गया है। दिवाली के दिन उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह बीमार थे और कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। असरानी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर हिंदी सिनेमा से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक ने दुख जताया। असरनी के निधन पर सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों की ओर से श्रद्धांजलि का तांता लगा हुआ है। बॉलीवुड के कई सितारों ने भी असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक्टर अक्षय कुमार, ‘शोले’ के निर्देशक रमेश सिप्पी, काजोल, अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर, जैकी श्रॉफ, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, अभिनेत्री कंगना रनौत, राजपाल यादव, अनुपम खेर, रकुल प्रीत ङ्क्षसह, अनीस बज्मी, अन्नू कपूर और अदनान सामी जैसे कई अन्य सितारों ने भी असरानी के निधन पर शोक जताया है।
असरानी के निधन की खबर से कुछ घंटे पहले ही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया था। उसमें एक्टर की तरफ से सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी गई थीं। और कुछ घंटे बाद ही एक्टर की मौत ने तगड़ा झटका दे दिया। दिवाली वाले दिन शाम को ही उनका सांताक्रूज के शांतिनगर स्थित श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि असरानी के फेफड़ों में समस्या थी और इसी वजह से वह पिछले चार दिन से आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की पुष्टि मैनेजर बाबू भाई ने की। मैनेजर ने बताया कि असरानी को चार दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी छाती में पानी भर गया था। पीएम मोदी ने गोवर्धन असरानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि गोवर्धन असरानी जी के निधन से अत्यंत दु:खी हूं… एक प्रतिभाशाली मनोरंजनकर्ता और वास्तव में बहुमुखी कलाकार, उन्होंने विभिन्न पीढिय़ों के दर्शकों का मनोरंजन किया।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
