असम के नगांव में चार संदिग्ध साइबर अपराधी पकड़े गए
नगांव (असम), बुधवार, 22 अक्टूबर 2025। असम में कई वित्तीय और अन्य अपराधों में शामिल चार बदमाशों को नगांव जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर चारों अपराधियों को जिले के कछुआ इलाके से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तार किए गए ये अपराधी साइबर अपराध के विभिन्न मामलों, जबरन वसूली, झपटमारी और अपहरण के प्रयास में शामिल थे। हम कुछ समय से उनकी तलाश कर रहे थे।’’ आरोपियों को शनिवार को बरघाट बाईपास इलाके से गिरफ्तार किया गया था लेकिन पुलिस ने बुधवार को मीडियाकर्मियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने उनके पास से कई एटीएम कार्ड जब्त किए हैं।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
