मोदी, शाह ने देशवासियों को दी धनतेरस की बधाई
नई दिल्ली, शनिवार, 18 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देशवासियों को धनतेरस की बधाई दी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा, देश के मेरे सभी परिवारजनों को धनतेरस की अनेकानेक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर मैं हर किसी के सुख, सौभाग्य और आरोग्य की कामना करता हूं। भगवान धन्वंतरि सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें। देशभर में आज सुख और समृद्धि का त्योहार धनतेरस धूमधाम से मनाया जा रहा है। शाह ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना करता हूं।' इस दौरान, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर जोर दिया। देशवासियों के नाम अपने संदेश में उन्होंने लिखा, 'सुख, समृद्धि और आरोग्य के पावन पर्व धनतेरस की आप सभी को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि आपको स्वास्थ्य-धन प्रदान करें और माता लक्ष्मी आपके घर-आंगन को सुख, समृद्धि, धन-धान्य एवं वैभव से परिपूर्ण करें। इस धनतेरस 'वोकल फॉर लोकल' को खरीदारी का मंत्र बनाइए। स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाइए।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
