रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म मायसा में शामिल हुए संगीतकार जेक्स बिजॉय
मशहूर संगीतकार जेक्स बिजॉय,रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म मायसा की टीम में शामिल हो गए हैं। फिल्म मायसा आदिवासी इलाकों की खूबसूरत जगहों पर बनाई गई है और इसमें रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। फिल्म मेकर्स ने अपडेट्स शेयर करने के साथ दर्शकों का उत्साह बनाए रखा है। ऐसे में अब उन्होंने एक नया अपडेट शेयर किया है जिसमें बताया गया कि संगीत निर्देशक और पाश्र्वगायक जेक्स बिजॉय मायसा की टीम में शामिल हो रहे हैं। जेक्स बिजॉय फिल्म मायसा में अपना खास संगीत देने वाले हैं। हाल ही में मायसा के मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी किया, जिसमें रश्मिका मंदाना का दमदार अवतार देखा जा सकता है। खून से सना चेहरा, उलझे हुए बाल और हाथ में कसकर पकड़ा हुए तलवार के साथ, रश्मिका की इंटेंसिटी ने तुरंत ही दर्शकों के बीच चर्चा शुरू कर दी है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
