सिलीगुड़ी में बनेगा महाकाल मंदिर: ममता बनर्जी
कोलकाता, गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सिलीगुड़ी में एक विशाल महाकाल मंदिर बनेगा, जिसके लिए एक ट्रस्ट बनाया जाएगा। दार्जिलिंग में संवाददाताओं से बातचीत में ममता ने कहा कि मंदिर का निर्माण सिलीगुड़ी में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के बगल में किया जाएगा। हिंदू पौराणिक मान्यताओं में भगवान शिव का एक नाम महाकाल है। दार्जिलिंग में महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद ममता ने कहा, ‘सिलीगुड़ी में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के पास एक बड़ा महाकाल मंदिर बनाया जाएगा। इसके लिए एक ट्रस्ट बनाना होगा।’ ममता को दीघा में जगन्नाथ मंदिर की स्थापना का श्रेय भी दिया जाता है। मुख्यमंत्री उत्तर बंगाल में जनसंपर्क कार्यक्रम पर हैं, जहां तेज बारिश और भूस्खलन में भारी नुकसान हुआ था और इस दौरान 32 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि मंदिर के लिए जमीन राज्य सरकार देगी, जबकि मंदिर निर्माण में कुछ समय लगेगा।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
