अभिनेता पंकज धीर का निधन
टीवी इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का करिदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। वह 68 साल के थे। पंकज धीर का निधन बुधवार (15 अक्तूबर) सुबह 11:30 बजे हुआ। फिलहाल उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। उनका अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता पंकज धीर को कैंसर था, हालांकि वह इससे जंग जीत गए थे, लेकिन बीते कुछ महीनों में उनका कैंसर दोबारा लौट आया था। एक्टर की हालत काफी नाजुक थी। बीमारी की वजह से वो एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरे थे, लेकिन पंकज को बचाया नहीं जा सका। बता दें कि पंकज ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक प्रोजक्ट में काम किया था, लेकिन उन्हें फेम महाभारत से मिला था। इस शो में उन्होंने कर्ण का रोल प्ले किया था।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
