पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
कोलकाता, बुधवार, 15 अक्टूबर 2025। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिक और दूरदर्शी नेता रहे कलाम को देश के प्रति उनके योगदान के लिए याद किया। बनर्जी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि। वह एक महान वैज्ञानिक और दूरदर्शी नेता थे, जिनका समर्पण और विनम्रता लोगों को बड़े सपने देखने और देश की प्रगति के लिए काम करने के लिए प्रेरित करती है।’’ कलाम ने 2002 से 2007 तक 11वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभाल संभाला था।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
