मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार, अलग-अलग अभियानों में हथियार बरामद
इम्फाल, शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025। मणिपुर के इम्फाल पश्चिम जिले से सुरक्षा बलों ने एक प्रतिबंधित संगठन के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है तथा अलग-अलग अभियानों में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप के एक स्वयंभू सार्जेंट को जिले के उरीपोक इलाके से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों के सीमांत और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है जिसके कारण हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।
अधिकारी ने बताया, ‘बृहस्पतिवार को इम्फाल पूर्व और काकचिंग जिलों में दो जगहों से कम से कम 13 आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद बरामद किए गए।’ मणिपुर में करीब दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से ही तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। मई 2023 से मैतेई और कुकी-जो समूहों के बीच हुई जातीय हिंसा में 260 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। राज्य की विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक था जिसे निलंबित कर दिया गया है।
Similar Post
-
तमिलनाडु के चेंगापल्ली के पास कार के टैंकर से टकराने से तीन लोगों की मौत
तिरुप्पुर, शनिवार, 18 जुलाई 2026। तमिलनाडु में सेलम-कोयंबटूर रा ...
-
वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर माकपा का विरोध, कार्रवाई को बताया दमनकारी
श्रीगंगानगर, शनिवार, 18 जुलाई 2026। पर्यावरणविद् और सामाजिक का ...
-
नकवी अल्पसंख्यक कांग्रेस के हनुमानगढ़ जिला प्रभारी नियुक्त
हनुमानगढ़, शनिवार, 18 जुलाई 2026। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समि ...
