दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा, भारतीय ब्रांडों की विश्वसनीयता उनकी वैश्विक पहुंच के लिए महत्वपूर्ण है
नई दिल्ली, गुरुवार, 09 अक्टूबर 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को ‘भारतीय ब्रांडों की विश्वसनीयता’ स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि उनका उपयोग दुनिया भर में किया जा सके और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘स्वदेशी’ के दृष्टिकोण को साकार किया जा सके। यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ (आईएमसी) 2025 के नौवें संस्करण को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने वाली हर तकनीक में भारतीयों का योगदान होना चाहिए। गुप्ता ने कहा, ‘जब प्रधानमंत्री ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी’ की बात करते हैं, तो उनका मतलब केवल छोटे उद्यमों से ही नहीं, बल्कि रक्षा, तकनीकी, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों से भी होता है।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि भारत को अपने लोगों की जरूरत की हर चीज का उत्पादन ही नहीं करना चाहिए, बल्कि दुनिया भर में इसकी आपूर्ति करने की स्थिति में भी होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हम दूसरे देशों के ब्रांडों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब हमें भारतीय ब्रांडों की विश्वसनीयता स्थापित करनी होगी ताकि पूरी दुनिया उनका इस्तेमाल करे।’
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
