राष्ट्रपति मुर्मू 22 अक्टूबर को सबरीमला मंदिर जाएंगी
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 07 अक्टूबर 2025। केरल के देवस्वओम मंत्री वी एन वासवन ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को सबरीमला के भगवान अयप्पा मंदिर में दर्शन करेंगी। यह तुलमासा पूजा दर्शन का अंतिम दिन है। मंत्री ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति के शाम के समय इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने की योजना के बारे में राज्य सरकार को सूचना मिली है। राष्ट्रपति मंदिर में दर्शन करने के बाद तिरुवनंतपुरम के लिए प्रस्थान करेंगी। मंत्री ने पत्रकारों को सूचित किया कि केरल प्रवास के दौरान मुर्मू पाला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में भी हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है और उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। यह मंदिर घने जंगल के भीतर स्थित है और भक्तों के दर्शन के लिए इसे केवल 18 से 22 अक्टूबर तक तुलमासा पूजा के अवसर पर ही खुला रखा जाएगा।
Similar Post
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
-
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाक ...
