धन-सुख, मन-शांति और तन-कांति के लिए सर्वोत्तम है शरद पूर्णिमा!
शरद पूर्णिमा - 6 अक्टूबर 2025, सोमवार शरद पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय - 05:42 पीएम पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 6 अक्टूबर 2025 को 12:23 पीएम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त - 7 अक्टूबर 2025 को 09:16 एएम बजे
शरद पूर्णिमा, धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं के कारण महत्वपूर्ण पूर्णिमा मानी जाती है। यह अवसर धन-सुख, मन-शांति और तन-कांति के लिए सर्वोत्तम है। धर्मधारणाओं के अनुसार- शरद पूर्णिमा की रात माता श्रीलक्ष्मी जागरण करनेवाले श्रद्धालुओं को धन-वैभव का आशीर्वाद देती हैं, इसलिए इस अवसर पर माता श्रीलक्ष्मी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
चन्द्रोदय होने पर यथाशक्ति, दीपक जलाने चाहिए और अमृत बरसानेवाले चन्द्रदेव के दर्शन-पूजन का लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर जागरण से मन की शांति मिलती है। इस दिन बनी खीर चन्द्रमा की चांदनी में रखते हैं, रात्रि का एक पहर बीतने पर यह भोग माता श्रीलक्ष्मी को अर्पित करते हैं। यह प्रसाद रोगमुक्ति के साथ तन-कांति प्रदान करता है।
Similar Post
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
-
लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना
जम्मू, शनिवार, 04 जुलाई 2026। अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामि ...
-
गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- ब्रह्मकुंड में श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
...
