दार्जिलिंग में बारिश और भूस्खलन से लोगों की मौत दुखद: मुर्मू
नई दिल्ली, रविवार, 05 अक्टूबर 2025। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण लोगों की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने शोकसंतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राहत एवं बचाव कार्यों की सफलता के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दार्जिलिंग के पर्वतीय क्षेत्र में लगातार भारी बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए। भूस्खलन के कारण कई मकान जमींदोज हो गए, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं तथा कई दूरदराज के गांवों का संपर्क टूट गया। मुर्मू ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण लोगों की जान जाना अत्यंत दुखद है। मैं शोकसंतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं राहत एवं बचाव कार्यों की सफलता की प्रार्थना करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’
Similar Post
-
क्वाड ने आसियान के प्रति समर्थन दोहराया, मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत पर भी प्रतिबद्धता जताई
नई दिल्ली, बुधवार, 22 जुलाई 2026। क्वाड देशों के विदेश मंत्रियो ...
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
