नोएडा में सिलेंडर से रसोई गैस लीक होने के कारण मकान में आग लगी, पांच लोग झुलसे
नोएडा (उप्र), शनिवार, 04 अक्टूबर 2025। नोएडा के भंगेल गांव में शुक्रवार रात सिलेंडर से रसोई गैस लीक होने के कारण एक मकान में आग लग जाने से एक परिवार के पांच लोग झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मकान में किराए पर रह रहा परिवार भोजन बना रहा था तभी सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और समय रहते रिसाव का पता न चल पाने के कारण अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण हरिमोहन व्यास (55), उसकी पत्नी राजकुमारी (50) और उसके तीन बेटे सचिन (25), शिवम (22) एवं हिमांशु (19) झुलस गए। चौबे ने बताया कि उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है और बताया गया है कि सभी की हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग की टीम सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
