वैष्णव ने हिरोमासा के साथ सूरत में हाई-स्पीड रेल परियोजना की कार्य प्रगति की समीक्षा की
सूरत, शुक्रवार, 03 अक्टूबर 2025। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को जापान के भूमि, आधारभूत संरचना, परिवहन एवं पर्यटन मंत्री हिरोमासा नाकानो के साथ गुजरात के सूरत में हाई-स्पीड रेल परियोजना की कार्य प्रगति की समीक्षा की। रेल मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सूरत हवाईअड्डे पहुचने पर श्री हिरोमासा का पारंपरिक गरबा से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद श्री हिरोमासा श्री वैष्णव के साथ सूरत हाई-स्पीड रेल (एचएसआर) निर्माण स्थल पहंचे। यहां दोनों मंत्रियों ने परियोजना ट्रैक स्लैब लेयिंग कार और ट्रैक स्लैब एडजस्टमेंट फैसिलिटी जैसे बिंदुओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने काम की गुणवत्ता और गति पर संतोष व्यक्त किया और निर्माण की रफ्तार की सराहना की। जापानी मंत्री का यह दौरा भारत और जापान के बीच भारत की पहली हाई-स्पीड रेल परियोजना (बुलेट ट्रेन) को आगे बढ़ाने में मजबूत सहयोग को दर्शाता है।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
