उत्तराखंड : बदरीनाथ के कपाट 25 नवंबर को बंद होंगे
गोपेश्वर, गुरुवार, 02 अक्टूबर 2025। उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वविख्यात तीर्थस्थल बदरीनाथ के कपाट 25 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे । विजयादशमी के मौके पर परंपरागत पूजा—पाठ के बाद पंडितों ने चमोली जिले में स्थित मंदिर के कपाट बंद होने का मुहूर्त निकाला । बदरीनाथ—केदारनाथ मंदिर समिति के प्रचार-प्रसार अधिकारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मंगलवार 25 नवंबर को अपराह्न दो बजकर 56 मिनट पर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे । केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को बंद होंगे जबकि गंगोत्री के कपाट दीवाली के अगले दिन बंद होंगे । सर्दियों में भारी बर्फवारी और भीषण ठंड की चपेट में रहने के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित चार धामों के कपाटों को हर साल अक्टूबर—नवंबर में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है जो अगले साल अप्रैल—मई में दोबारा खोल दिए जाते हैं । करीब छह माह चलने वाली चारधाम यात्रा को प्रदेश की आर्थिकी की रीढ माना जाता है ।
Similar Post
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
-
लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना
जम्मू, शनिवार, 04 जुलाई 2026। अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामि ...
-
गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- ब्रह्मकुंड में श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
...
