दिल्ली : 10 लाख रुपये की फर्जी लूट का नाटक रचने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2025। उत्तरी दिल्ली के केशवपुरम में 54 वर्षीय व्यक्ति को लूट की झूठी कहानी गढ़कर अपनी बेटी की शादी के लिए अपने नियोक्ता के 10 लाख रुपये हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तिलक मार्ग निवासी गुरदेव सिंह ने दावा किया कि सोमवार को प्रेमबाड़ी पुल की ओर जाने वाले रेलवे ओवर ब्रिज के पास मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उसकी स्कूटी रोकी, हमला किया और 10 लाख रुपये नकद तथा सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी कंपनी की ओर से करोल बाग में एक ग्राहक से पैसे लिए थे और जब वह उन्हें अपने कार्यालय में देने जा रहा था तभी यह कथित वारदात हुई।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) भीष्म सिंह ने कहा, ‘घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान सड़क या बाड़ पर कोई फिसलन या टक्कर के निशान नहीं मिले। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज में भी ऐसी कोई घटना नजर नहीं आई।’’ कड़ी पूछताछ में सिंह ने कबूल किया कि ऐसी कोई लूट नहीं हुई थी। अधिकारी ने बताया कि उसने यह घटना की साजिश इसलिए रची क्योंकि उस पर अपनी बेटी की शादी के लिए पैसों का इंतजाम करने का दबाव था। पुलिस ने सिंह के घर से पूरी 10 लाख रुपये की नकदी बरामद की।
Similar Post
-
रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा स्वीकार नहीं करूंगा : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, शनिवार, 06 जून 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिव ...
-
नीट के आयोजन में प्रौद्योगिकी और एआई का इस्तेमाल किया गया होता तो यह स्थिति पैदा न होती: पवार
पुणे, शनिवार, 06 जून 2026। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा- ...
-
राज्यसभा चुनाव: झामुमो ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया
रांची, शनिवार, 06 जून 2026। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज् ...
