बिहार विधानसभा चुनावों के लिये पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की घोषणा
नई दिल्ली, रविवार, 28 सितंबर 2025। चुनाव आयोग ने आगामी बिहार विधानसभा चुनावों और कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिये 470 अधिकारियों को केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है। चुनाव आयोग की रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इन अधिकारियों में 320 आईएएस,60 आईपीएस तथा 90 आईआरएस, आईआरएएस और आईसीएएस के अधिकारी हैं जो इस समय विभिन्न राज्यों में कार्यरत हैं। ये पर्यवेक्षक बिहार में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा आम चुनावों के दौरान सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षक की भूमिका निभायेंगे। आयोग ने कहा है कि इनमें से कुछ पर्यवेक्षक जम्मू -कश्मीर के बड़गाम और नगरोटा, राजस्थान की अंता, झारखंड़ की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब के तरनतारन, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नौउपाडा विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पर्यवेक्षक की भूमिका भी निभायेंगे। पर्यवेक्षक के रूप में तैनात ये अधिकारी चुनाव के दौरान सीधे चुनाव आयोग के नियंत्रण में कार्य करते हैं और इनकी नियुक्ति चुनावी प्रकिया पूरी होने तक की जाती है।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
