कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, फसलें बर्बाद
बेंगलुरु, शनिवार, 27 सितंबर 2025। कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के कई जिलों में लगातार बारिश और नदियों के उफान पर होने के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और फसलों तथा बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कलबुर्गी, यादगीर, बीदर, विजयपुरा, रायचूर और कोप्पल जिलों में भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। शुक्रवार देर रात बागलकोट जिले के महालिंगपुरा कस्बे में भारी बारिश के कारण एक घर की दीवार गिरने से 11 वर्षीय दर्शन नागपा लथुरा की मौत हो गई। इस घटना में घायल हुए उसके भाई का इलाज जारी है।
अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ और भारी बारिश के कारण पशुधन के नुकसान की भी सूचना है। उन्होंने बताया कि बचाव और राहत अभियान जारी है, निचले इलाकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर सड़कें और पुल उफनती नदियों में डूब गए हैं या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि कई घर और संपत्तियां क्षतिग्रस्त या जलमग्न हो गई हैं। उन्होंने बताया कि कृषि भूमि का एक बड़ा हिस्सा भी जलमग्न हो गया है, जिससे दालों, कपास, गन्ना और अंगूर जैसी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के बांधों से 3.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे भीमा नदी का प्रवाह बढ़ गया है तथा बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई है। कलबुर्गी जिले के प्रभारी मंत्री प्रियंक खरगे ने प्रभावित इलाकों के दौरे के बाद कहा, ‘‘महाराष्ट्र और कर्नाटक में लगातार बारिश और नदियों के उफान पर होने के कारण कलबुर्गी के 36 गांवों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हमारी प्राथमिकता अपने लोगों की सुरक्षा है।’’ मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार ने परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए एसडीआरएफ और सभी उपलब्ध संसाधनों को तैनात किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने 36 राहत केंद्र खोले हैं, जहां 1,500 से अधिक लोगों को भोजन और आश्रय मिल रहा है।’’
Similar Post
-
तमिलनाडु में 50 प्रतिशत घरों को जल जीवन मिशन से नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी: कैग रिपोर्ट
चेन्नई, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। तमिलनाडु में प्रत्येक ग्रामीण ...
-
सत्य निकेतन हादसा: घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचीं रेखा गुप्ता, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ...
-
वायुसेना जैसलमेर के पोखरण रेंज में 14 से 16 सितंबर तक ‘ड्रोनथॉन’ आयोजित करेगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। भारतीय वायु सेना राजस्थान म ...
