आ गया बादशाह का नया गाना ‘कोकैना’
हिप-हॉप स्टार बादशाह का नया पार्टी एंथम कोकैना रिलीज हो गया है। सारेगामा म्यूजिक द्वारा रिलीज किए गए इस गाने में बादशाह के साथ पंजाबी सिंगर सिमरन कौर ढडली और अभिनेत्री नताशा भारद्वाज भी हैं। पानी पानी जैसी हिट्स के बाद यह गाना बादशाह और सारेगामा म्यूजिक की एक और सफल पेशकश है। इस ट्रैक का म्यूजिक हितेन ने दिया है, जबकि इसकी कोरियोग्राफी पीयूष और शजिय़ा ने की है। बादशाह ने कहा कि कोकैना जिंदगी और आज के पल का जश्न मनाने के बारे में है। गाने का म्यूजिक वीडियो अब यूट्यूब पर लाइव है और यह सभी प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
