जल शक्ति मंत्री ने दिल्ली में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का नेतृत्व किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 25 सितंबर 2025। स्वच्छता अभियान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘पवित्र संकल्प’ बताते हुए जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने बृहस्पतिवार को नागरिकों से ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान में पूरे मन से भाग लेने का आग्रह किया। जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना तथा स्वयंसेवकों के साथ पाटिल राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा कालिंदी कुंज में आयोजित ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ, श्रमदान’ का नेतृत्व करने के लिए शामिल हुए। उन्होंने स्वच्छता सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया। इस पहल में राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत सार्वजनिक स्थानों की सफाई के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गांधी जयंती से पहले प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला स्वच्छता ही सेवा अभियान, स्वच्छ और स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने में सामूहिक कार्रवाई के महत्व पर प्रकाश डालता है।
Similar Post
-
तमिलनाडु में 50 प्रतिशत घरों को जल जीवन मिशन से नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी: कैग रिपोर्ट
चेन्नई, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। तमिलनाडु में प्रत्येक ग्रामीण ...
-
सत्य निकेतन हादसा: घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचीं रेखा गुप्ता, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ...
-
वायुसेना जैसलमेर के पोखरण रेंज में 14 से 16 सितंबर तक ‘ड्रोनथॉन’ आयोजित करेगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। भारतीय वायु सेना राजस्थान म ...
