दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता मेट्रो विशेष सेवाएं चलाएगी
कोलकाता, बुधवार, 24 सितंबर 2025। दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता मेट्रो अपने चारों कॉरिडोर पर विशेष सेवाएं चलाएगा। एक बयान में यह जानकारी दी गयी है। बयान में कहा गया है कि इसके अलावा, अपेक्षित भीड़ से निपटने के लिए ब्लू लाइन (शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर) और ग्रीन लाइन (हावड़ा मैदान से साल्ट लेक सेक्टर पांच) पर सप्तमी, अष्टमी और नवमी (29 सितंबर-1 अक्टूबर) को रात्रिकालीन सेवाएं चलाई जाएंगी। ब्लू लाइन पर पंचमी (27 सितंबर) को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक कुल 262 सेवाएं (प्रत्येक 131 अप और डाउन) चलाई जाएंगी। व्यस्ततम आवृत्ति छह से सात मिनट की होगी।
षष्ठी (28 सितंबर) को सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक 246 सेवाएं (प्रत्येक 123 अप और डाउन) चलाई जाएंगी। जिनकी व्यस्ततम आवृत्ति छह-सात मिनट की होगी। सप्तमी, अष्टमी और नवमी (क्रमशः 29, 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर) को दोपहर 1 बजे से अगली सुबह 4 बजे तक 246 सेवाएं (प्रत्येक 123 अप और डाउन) उपलब्ध रहेंगी। दशमी (2 अक्टूबर) को दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक कुल 132 सेवाएं (प्रत्येक में 66 अप और डाउन) चलाई जाएंगी, जिनकी व्यस्ततम अवधि आठ मिनट की होगी। ग्रीन लाइन पर पंचमी के दिन 225 सेवाएं (114 अप और 111 डाउन) सुबह 7.30 बजे से रात 11.16 बजे तक संचालित की जाएंगी, जिनकी व्यस्ततम आवृत्ति छह मिनट की होगी।
षष्ठी (28 सितम्बर) को 184 सेवाएं (प्रत्येक में 92 अप और डाउन) सुबह 9 बजे से रात 11.28 बजे तक चलाई जाएंगी, जिनकी व्यस्ततम अवधि आठ मिनट की होगी। सप्तमी (29 सितम्बर), अष्टमी (30 सितम्बर) और नवमी (1 अक्टूबर) को कुल 192 सेवाएं (97 अप और 95 डाउन) दोपहर 1.30 बजे से अगली सुबह 4.18 बजे तक आठ मिनट की पीक आवर आवृत्ति के साथ चलाई जाएंगी। दशमी (2 अक्टूबर) को 74 सेवाएं (प्रत्येक में 37 अप और डाउन) दोपहर 1.30 बजे से रात 10.32 बजे तक 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी।
येलो लाइन (नोआपारा-बारानगर से जय हिंद विमानबंदर) पर पंचमी (27 सितंबर) और षष्ठी (28 सितंबर) को कुल 60 सेवाएं (प्रत्येक 30 अप और डाउन) दोपहर 3 बजे से रात 10.35 बजे के बीच 15 मिनट के अंतराल पर चलाई जाएंगी। सप्तमी (29 सितंबर), अष्टमी (30 सितंबर) और नवमी (1 अक्टूबर) को कुल 62 सेवाएं (प्रत्येक 31 अप और डाउन) प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात 10.50 बजे के बीच 15 मिनट की आवृत्ति पर उपलब्ध होंगी। दशमी (2 सितंबर) को दोपहर 3 बजे से रात 9.20 बजे तक 15 मिनट की आवृत्ति पर 50 सेवाएं (प्रत्येक में 25 अप और डाउन) होंगी। पर्पल लाइन (जोका से माजेरहाट) में, पंचमी से दशमी तक, 38 सेवाएं (19 अप और डाउन) प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात 10.55 बजे के बीच 25 मिनट की आवृत्ति पर संचालित की जाएंगी। बयान में कहा गया है कि 27 सितंबर से दो अक्टूबर तक ऑरेंज लाइन पर कोई मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होगी।
Similar Post
-
जालंधर के विद्यालयों में बम की धमकी, परिसरों को खाली कराया गया
जालंधर, सोमवार, 15 दिसंबर 2025। जालंधर के कई विद्यालयों में बम क ...
-
दिल्ली-एनसीआर के 82 फीसदी लोगों ने कहा, उनके परिचित को प्रदूषण के कारण गंभीर समस्याएं हुईं
नई दिल्ली, सोमवार, 15 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय राजधानी में वायु प ...
-
मणिपुर के राज्यपाल ने नशामुक्त समाज के लिए पुलिस को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए
इम्फाल, सोमवार, 15 दिसंबर 2025। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल ...
