जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सड़क दुर्घटना में सेना के पांच जवान घायल
मेंढर/पुंछ, बुधवार, 24 सितंबर 2025। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में सेना के पांच जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग सवा सात बजे के आसपास मंकोके सेक्टर के घानी गांव में हुई, जब जवान अपनी छुट्टियों के लिए घर जा रहे थे। सूत्रों ने बताया कि जवान नियंत्रण रेखा के पास बालनोई इलाके में तैनात थे। ये जवान छुट्टियों पर अपने घर जाने के लिए एक कैब रवाना हुए थे लेकिन घानी गांव में यह कैब पलट गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए जवानों को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए मेंढर के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
