मुंबई में देवी दुर्गा की प्रतिमा ‘खंडित’ करने को लेकर दो समूहों में झड़प; सात लोग गिरफ्तार
मुंबई, सोमवार, 22 सितंबर 2025। मुंबई में देवी दुर्गा की एक प्रतिमा कथित तौर पर खंडित किये जाने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हो गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रविवार रात मानखुर्द इलाके में हुई इस घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मानखुर्द पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नवरात्र की पूर्व संध्या पर देवी की प्रतिमा को एक संकरी गली से ले जाया जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने पाया कि प्रतिमा खंडित है तथा इसके लिए दूसरे समूह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके साथ बहस शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों समूहों के बीच झड़प हुई और उन्होंने एक-दूसरे पर हमला किया। बाद में, पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार सात लोगों के खिलाफ मारपीट और गैरकानूनी रूप से एकत्र होने सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संबंधित समूह हर साल नवरात्र उत्सव मनाता है। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
