शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
वाराणसी (उप्र), सोमवार, 22 सितंबर 2025। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सोमवार को वाराणसी स्थित माता के सजे-धजे मंदिरों में श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लग गयीं। नवरात्रि पर देवी के सभी मंदिरों को सजाया गया। माता के मंदिरों में सुबह से ही भजन-कीर्तन और दर्शन-पूजन करने वालों का तांता लगा हुआ है। दुर्गाकुण्ड मंदिर के पुजारी कौशल गुरु ने बताया, ‘‘नवरात्रि के पहले दिन भोर से ही श्रद्धालु मंदिर में कतार लगाकर दर्शन पूजन कर रहे है। सुबह में मंगला आरती के बाद से भक्तजन कतारों में लगकर माता का दर्शन-पूजन कर रहे हैं।’’ पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि नवरात्र के पर्व को देखते हुए मंदिरों के आस-पास सुरक्षा बलों को नियुक्त किया गया है। पुरुष बल के साथ ही महिला सुरक्षाकर्मियों को भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर ड्रोन की सहायता से निगरानी की जा रही है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
