केजरीवाल ने गोवा में सामाजिक कार्यकर्ता पर हमले की निंदा की
पणजी, शुक्रवार, 19 सितंबर 2025। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने गोवा में सामाजिक कार्यकर्ता रामा काणकोणकर पर हुए हमले की शुक्रवार को निंदा की और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के तहत कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बृहस्पतिवार दोपहर कारनज़लेम में छह लोगों ने काणकोणकर पर बर्बर हमला किया। पुलिस ने हमले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक संदिग्ध फरार है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दिनदहाड़े सामाजिक कार्यकर्ता रामा काणकोणकर पर हुए बर्बर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। गैंगवार, नशा, महिलाओं से दुर्व्यवहार और अब यह हमला दर्शाता है है कि गोवा में भाजपा सरकार के तहत कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।’’ काणकोणकर का इलाज गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जा रहा है। कई सामाजिक कार्यकर्ता और नेता उनसे मिलने पहुंचे। पुलिस को दिए बयान में काणकोणकर ने कहा कि हथियारों से लैस लोगों के एक समूह ने उन पर हमला किया, घूंसे और लात मारी, उनके चेहरे पर गोबर मल दिया तथा उन्हें एक पार्क के पास सड़क पर फेंक दिया। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस हमले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।
Similar Post
-
ममता बनर्जी ने माकपा के बुद्धदेव भट्टाचार्य की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
कोलकाता, रविवार, 01 मार्च 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत ...
-
तेजस्वी के राज्यसभा चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच लालू ने रविवार को राजद की बैठक बुलाई
पटना, रविवार, 01 मार्च 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्व ...
-
जम्मू कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके
जम्मू, रविवार, 01 मार्च 2026। जम्मू कश्मीर के पर्वतीय जिले डोडा ...
