ईडी ने आंध्र प्रदेश शराब ‘घोटाला’ मामले में कई राज्यों में छापे मारे
हैदराबाद, गुरुवार, 18 सितंबर 2025। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आंध्र प्रदेश में कथित 3,500 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की धन शोध जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कई राज्यों में छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कम से कम 20 स्थानों पर तलाशी ली गयी, जो उन संस्थाओं और व्यक्तियों से जुड़े हैं जिन्होंने कथित तौर पर फर्जी/बढ़ा-चढ़ाकर बताए गए बिलों के जरिए रिश्वत के भुगतान में मदद की थी। उन्होंने बताया कि कुछ आरोपियों से संबंधित परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, इनमें एरेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, श्री ज्वैलर्स एक्जिम्प, एन आर उद्योग एलएलपी, द इंडिया फ्रूट्स प्राइवेट लिमिटेड (चेन्नई), वेंकटेश्वर पैकेजिंग, सुवर्णा दुर्गा बॉटल्स, राव साहेब बुरुगु महादेव ज्वैलर्स, उषोदय एंटरप्राइजेज और मोहन लाल ज्वैलर्स (चेन्नई) शामिल हैं।
Similar Post
-
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
नोएडा, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारती ...
-
आईएएस अधिकारी सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव
जम्मू, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशास ...
-
उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने बदरीनाथ और केदारनाथ में पूजा-अर्चना की
गोपेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज् ...
