जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी
श्रीनगर, बुधवार, 17 सितंबर 2025। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। प्रधानमंत्री बुधवार को 75 वर्ष के हो गए। उमर ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साहब को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे राष्ट्र और सभी नागरिकों की सेवा के लिये ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें और दीर्घायु बनायें।’’
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
