महाराष्ट्र के महाधिवक्ता के बीरेंद्र सराफ ने इस्तीफा दिया
मुंबई, 16 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के महाधिवक्ता बीरेंद्र सराफ ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और इसे स्वीकार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में यह जानकारी दी। हालांकि, सराफ जनवरी 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे, तब तक सरकार को किसी और को महाधिवक्ता नियुक्त करना होगा। उन्हें दिसंबर 2022 में महाधिवक्ता (एजी) नियुक्त किया गया था। एजी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, सराफ ने मराठा आरक्षण मुद्दे और बदलापुर स्कूल यौन उत्पीड़न मामले सहित कई महत्वपूर्ण मामलों में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व किया। फरवरी 2020 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नियुक्त सराफ लगभग 25 वर्ष से बंबई उच्च न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से अपनी वकालत की पढ़ाई पूरी की।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
