पंजाब : सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी की कोशिश नाकाम, 15 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद
चंडीगढ़, रविवार, 14 सितंबर 2025। पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को बताया कि फिरोजपुर में सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 15 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई। यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि फिरोजपुर पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर फिरोजपुर में हबीबवाला निवासी सोनू सिंह को गिरफ्तार किया और उसके पास से 15.775 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह नेटवर्क कपूरथला जेल में बंद एक आरोपी द्वारा संचालित किया जा रहा था और मादक पदार्थ की यह खेप पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा भेजा गयी थी। शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
