मणिपुर: मूसलाधार बारिश के बाद कुछ हिस्सों में बाढ़, भूस्खलन
इंफाल, रविवार, 14 सितंबर 2025। मणिपुर में बीते 24 घंटे के दौरान हुई मूसलाधार बारिश के बाद राज्य में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इंफाल पूर्व में यैंगांगपोक्पी, संतीखोंगबल और सबुंगखोक खुनोउ तथा इंफाल पश्चिम में काकवा और सागोलबंद के कई इलाके भारी बारिश के कारण जलमग्न हो गए हैं। इन क्षेत्रों में कुछ मकान और आवासीय परिसर भी जलमग्न हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि नोनी जिले के अवांगखुल तथा पर्वतीय जिलों सेसेनापति और कामजोंग में भूस्खलन की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि इंफाल नदी, नम्बुल और इरिल सहित प्रमुख नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है लेकिन अभी भी खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि जलसंपदा विभाग स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है तथा रविवार को और अधिक बारिश होने का अनुमान है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
