लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तिरुपति मंदिर में की पूजा-अर्चना
तिरुपति (आंध्र प्रदेश), रविवार, 14 सितंबर 2025। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। टीटीडी अधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया और बाद में उन्हें दर्शन के लिए ले जाया गया। एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘बिरला ने रविवार को तिरुमला मंदिर में पूजा-अर्चना की। तिरुमला मंदिर पहुंचने पर टीटीडी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और बाद में उन्हें श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए ले जाया गया।’’
दर्शन के बाद, पुजारियों ने उन्हें रेशमी वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और रंगनायकुला मंडपम में भगवान का प्रसाद प्रदान किया। बिरला 14 और 15 सितंबर को यहां ‘नेशनल कान्फ्रेंस ऑफ द कमेटी ऑन वूमेन पार्लियामेंट एंड स्टेट एंड यूनियन टेरीटरी लेजिस्लेचर्स’ के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन और समापन सत्रों की अध्यक्षता करेंगे। वह दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जिसमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और कई अन्य नेता शामिल होंगे।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
