भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच राष्ट्रीय भावनाओं का अपमान: उद्धव
मुंबई, शनिवार, 13 सितंबर 2025। शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलना राष्ट्रीय भावना का अपमान है क्योंकि भारतीय सैनिक सीमा पर अपनी जान कुर्बान कर रहे हैं। उन्होंने पूरे महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की। उद्धव ने मुंबई में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एशिया कप में रविवार को दोनों देशों के बीच होने वाले मैच का बहिष्कार दुनिया को आतंकवाद पर हमारे रुख से अवगत कराने का एक अवसर है।’’ उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट मैच राष्ट्रीय भावनाओं का अपमान है। उद्धव ने पूछा, “क्या हमें पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना चाहिए जबकि हमारे सैनिक सीमा पर अपनी जान कुर्बान कर रहे हैं?”
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए क्रिकेट मैच को देशभक्ति का मजाक करार दिया। उद्धव ने मुंबई स्थित आवास ‘मातोश्री’ में बाल ठाकरे और पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बीच हुई एक पुरानी मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, “मेरे पिता ने जावेद मियांदाद से कहा था कि जब तक पाकिस्तान से भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियां जारी रहेंगी, तब तक कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला जाएगा।”
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
