अनुष्का शेट्टी ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक
मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने जा रही हैं। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक लेटर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "ब्लू लाइट छोड़कर अब मोमबत्ती की रोशनी की ओर जा रही हूं। थोड़े समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहूंगी ताकि स्क्रॉलिंग की दुनिया से दूर रहूं और वहां जा सकूं, जहां से हम सबने शुरुआत की थी। दुनिया से फिर से जुड़ने और अपने काम पर ध्यान देने के लिए, जल्द ही आप सबसे फिर मिलूंगी, ढेर सारी कहानियों और प्यार के साथ।
हमेशा के लिए मुस्कुराते रहिए। प्यार, अनुष्का शेट्टी।" अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, "प्यार जो कभी खत्म न हो।" वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का की हालिया रिलीज फिल्म 'घाटी' है, जिसका निर्देशन कृष जगरलामुदी ने किया है। फिल्म में अनुष्का के साथ विक्रम प्रभु मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले यह 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके प्रोडक्शन से जुड़ा कुछ काम बाकी था, जिस वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी।
तमिल अभिनेता विक्रम प्रभु ने फिल्म में देसी राजू का किरदार निभाया है। उन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के लिए आठ किलो वजन कम किया था। अनुष्का शेट्टी ने इस फिल्म से करीब दो साल बाद स्क्रीन पर वापसी की थी। इससे पहले वह साल 2023 में फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पोलिशेट्टी' में नजर आई थीं। 'घाटी' फिल्म में उनका अंदाज एकदम अलग है। फिल्म में अनुष्का ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है, जो नशे के कारोबार में उलझ जाती है और हर कदम उसके लिए खतरा बन जाता है। इसमें अपराध की दुनिया के साथ-साथ संघर्ष, हिम्मत और जीने की जद्दोजहद को भी दिखाया गया है।
Similar Post
-
इंडियन आइडल के स्टेज पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर रचा रैप मैजिक
सिद्धांत चतुर्वेदी हाल ही में अपने आगामी रोमांटिक फिल्म 'दो दीवान ...
-
शशि थरूर ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, प्रियंका ने किया शुक्रिया
कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की ह ...
-
चेक बाउंस केस में एक्टर राजपाल यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने सज़ा पर लगाई अंतरिम रोक
दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव की सज़ा ...
