तुलजापुर में नवरात्र में तैनात किए जाएंगे 2,000 पुलिसकर्मी, 102 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
छत्रपति संभाजीनगर, शुक्रवार, 12 सितंबर 2025। महाराष्ट्र के तुलजापुर शहर में आगामी नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगभग 2,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। तुलजापुर में प्रसिद्ध तुलजा भवानी मंदिर है जिसमें बड़ी संख्या में लोग पूजा अर्चना के लिए आते हैं। नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या और भीड़-भाड़ पर नजर रखने के लिए कुल 102 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एक अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी कीर्तिकुमार पुजारी ने 22 सितंबर से शुरू होने वाले 'नवरात्र उत्सव' की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि तुलजापुर में श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने के लिए मराठी, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 2,000 पुलिसकर्मियों और 102 सीसीटीवी कैमरों के अलावा छह प्रमुख मार्गों पर 22 प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में दस बाइक एम्बुलेंस तैनात की जाएंगी। अधिकारी ने बताया कि 12वीं शताब्दी के इस मंदिर में देवी तुलजा भवानी का 'मंचक निद्रा' अनुष्ठान 14 सितंबर से शुरू होगा।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
