ममता ने ऐतिहासिक ‘शिकागो भाषण’ की वर्षगांठ पर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
कोलकाता, गुरुवार, 11 सितंबर 2025। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिकागो की विश्व धर्म-संसद में 11 सितंबर, 1893 को स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए ऐतिहासिक भाषण की वर्षगांठ के अवसर पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण की वर्षगांठ है। सार्वभौमिक भाईचारे, सद्भाव और स्वीकृति का उनका शक्तिशाली संदेश दुनिया को प्रेरित करता रहेगा। दूरदर्शी और महान आध्यात्मिक नेता को मेरी श्रद्धांजलि।’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने अक्सर स्वामी विवेकानंद को अपना प्रेरणा स्रोत बताया है।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
