प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया
चंडीगढ़, मंगलवार, 09 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। पंजाब 1988 के बाद से सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मोदी हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए एक दिवसीय दौरे पर हैं। वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी चर्चा करेंगे और गुरदासपुर में जमीनी हालात पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और आपदा मित्र टीम से भी बातचीत करेंगे।
मोदी हिमाचल प्रदेश के दौरे के बाद पंजाब आए। दिल्ली से हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना होते समय प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, "भारत सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।" पंजाब इस समय दशकों में सबसे भीषण बाढ़ आपदाओं में से एक का सामना कर रहा है। सतलुज, व्यास और रावी नदियों में उफान के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण राज्य में बाढ़ आ गई।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
