हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अस्पताल में भगवंत मान से मुलाकात की
चंडीगढ़, सोमवार, 08 सितंबर 2025। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार सुबह मोहाली के एक निजी अस्पताल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। थकान और हृदय गति धीमी पड़ने की शिकायत के बाद मान को पांच सितंबर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को अस्पताल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मान की हालत में सुधार हो रहा है और उनके सभी अंग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। शुक्रवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री की अस्वस्थता के कारण स्थगित कर दी गई थी, जिसकी अध्यक्षता मान को करनी थी। वह बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ भी नहीं जा सके।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
