अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, छह शिशु बरामद
नई दिल्ली, सोमवार, 08 सितंबर 2025। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक साल से कम उम्र के छह शिशुओं को बचाया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बच्चों की अवैध खरीद-फरोख्त में कथित रूप से शामिल गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि तस्करी कर लाए गए छह महीने के एक शिशु को अभियान के दौरान 48 घंटे के भीतर सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में नेटवर्क संचालित होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया। अधिकारी ने बताया, "गिरोह के सदस्य बच्चों की तस्करी के लिए कमजोर परिवारों और अस्पतालों को निशाना बनाते थे। पुलिस की समय पर कार्रवाई से इन बच्चों को बचा लिया गया।"
यह गिरोह कथित तौर पर अवैध रूप से गोद लेने और पैसों के लिए शिशुओं की बिक्री का धंधा करने में सक्रिय था। जांच अधिकारियों ने बताया कि आरोपी गरीब परिवारों को लालच देते थे और अपने संपर्कों के जरिए अस्पतालों से नवजात शिशुओं को खरीदने की भी कोशिश करते थे। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस के कर्मियों द्वारा की गई निगरानी और प्राप्त सूचनाओं के बाद इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारियों के बाद, गिरोह के अन्य सदस्यों और बच्चों की खरीद करने वाले लाभार्थियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है। इस अभियान के बारे में आगे की जानकारी दिल्ली पुलिस सोमवार को अपने मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में साझा करेगी।
Similar Post
-
अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और आतिशी ने अंबाला जेल में बंद आप नेता दीपक सिंगला से भेंट की
अंबाला, मंगलवार, 09 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविं ...
-
कबाड़ गोदाम में आग लगी, कोई घायल नहीं
लातूर, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र के लातूर में कबाड़ के एक ...
-
झारखंड: ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
जामताड़ा/देवघर, मंगलवार, 09 जून 2026। झारखंड के जामताड़ा और देव ...
