मनीष सिसोदिया ने अस्पताल में भर्ती भगवंत मान से मुलाकात की
चंडीगढ़, शनिवार, 06 सितंबर 2025। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मोहाली के एक निजी अस्पताल में मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मान (51) को शुक्रवार शाम थकान और कम हृदय गति की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, मान फिलहाल निगरानी में हैं। मान से मुलाकात के बाद सिसोदिया ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री पिछले दो-तीन दिनों से अस्वस्थ थे। आप के पंजाब प्रभारी सिसोदिया ने कहा, ‘‘मान के शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन था।’’ इससे पहले, उनका घर पर ही इलाज चल रहा था।
सिसोदिया ने कहा, ‘‘कल शाम उनकी नाड़ी की गति कम हो गई और इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब से उन्हें निगरानी में रखा गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनकी हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें एक-दो दिन और अस्पताल में रहना होगा।’’ मान के साथ अपनी बातचीत के बारे में सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर बात की। शुक्रवार को मान की अध्यक्षता में होने वाली पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक उनके बीमार पड़ने के कारण स्थगित कर दी गई थी। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ भी नहीं जा सके।
Similar Post
-
रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा स्वीकार नहीं करूंगा : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, शनिवार, 06 जून 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिव ...
-
नीट के आयोजन में प्रौद्योगिकी और एआई का इस्तेमाल किया गया होता तो यह स्थिति पैदा न होती: पवार
पुणे, शनिवार, 06 जून 2026। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा- ...
-
राज्यसभा चुनाव: झामुमो ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया
रांची, शनिवार, 06 जून 2026। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज् ...
