केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बाबा रामदेव जी की समाधि पर किए दर्शन
जयपुर, रविवार, 31 अगस्त 2025। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को जोधपुर से सड़क मार्ग द्वारा देर रात्रि रामदेवरा पहुंचे। उन्होंने लाखों-लाखों श्रद्धालुओं के आराध्य लोकदेवता बाबा रामदेव जी की समाधि पर विधिवत पूजा-अर्चना कर धोक लगाई एवं देश व प्रदेश में अमन-चौन, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नौनद कंवर सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। दर्शन पश्चात मंदिर प्रबंध समिति की ओर से केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत एवं उनके परिजनों का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं बहुमान किया गया। समाधि दर्शन के पश्चात श्री शेखावत ने श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और बाबा रामदेव जी की भक्ति एवं मेले की व्यवस्था की सराहना की। जिला प्रशासन एवं मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोक आस्था का अद्भुत संगम है, जो सामाजिक समरसता, श्रद्धा और सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करता है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
