बॉम्बे उच्च न्यायालय में 14 अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति
नई दिल्ली, गुरुवार, 28 अगस्त 2025। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 14 अधिवक्तताओं को बॉम्बे उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। विधि और न्याय मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि ये नियुक्ति उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद की गयी हैं। राष्ट्रपति ने जिन अधिवक्ताओं को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है उनमें सिद्धेश्वर सुंदरराव थोम्ब्रे , मेहरोज अशरफ खान पठान, रणजीतसिंह राजा भोंसले, नंदेश शंकरराव देशपांडे, अमित सत्यवान जामसंदेकर , आशीष सहदेव चव्हाण, संदेश दादासाहेब पाटिल, श्रीमती वैशाली निम्बाजीराव पाटिल-जाधव, आबासाहेब धर्मजी शिंदे, श्रीराम विनायक शिरसाट, हितेन शामराव वेनेगावकर , फरहान परवेज़ दुबाश , रजनीश रत्नाकर व्यास और राज दामोदर वाकोडे शामिल हैं।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
