रेखा गुप्ता ने छात्रों के लिए शुरू की यू स्पेशल बसें
नई दिल्ली, गुरुवार, 28 अगस्त 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वर्षों से बंद पड़ीं छात्रों के लिए यू-स्पेशल बसों को गुरुवार से शुरू किया। श्रीमती रेखा गुप्ता और परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने डीयू कैंपस से हरी झंडी दिखाकर इस बस सेवा को शुरू किया। उन्होंने कहा, 'आज दिल्ली विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से यू -स्पेशल ईवी बस सेवा का लोकार्पण किया। सालों से बंद पड़ी यह सेवा अब फिर से दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, 'जब मैंने विश्विद्यालय छोड़ी थी, तब यह यू -स्पेशल मेरे कॉलेज दिनों की सबसे मीठी यादें अपने साथ ले गई थी। आज, आपके बीच वापस लौटी हूँ तो आपके लिए एसी, एफएम रेडियो, पैनिक बटन और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यू -स्पेशल भी साथ ले आई हूँ। सिर्फ़ छह महीने में सरकार ने आपके एक-एक वोट की ताक़त को आपके लिए सुविधा और बदलाव में बदल दिया है।
उन्होंने कहा, 'यह केवल एक बस नहीं, बल्कि दोस्ती, गपशप और हंसी-ठिठोली का चलता-फिरता संसार है। जहाँ हम कभी सीढ़ियों पर बैठकर अंताक्षरी खेला करते थे, आप आज एफएम सुनेंगे पर भावनाएँ वही रहेंगी। उन्होंने कहा कि अब यह यू -स्पेशल आपको कॉलेज गेट से सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से आपके घर तक पहुँचाएगी। छात्र-छात्राओं के लिए मेट्रो पास पर भी हमारी सरकार काम कर रही है, ताकि शिक्षा और यात्रा दोनों ही सहज बनें।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
