भाजपा ने चुनावों को मजाक बना दिया, जनता उसे सत्ता से हटा देगी क्योंकि उसने वोट चुराए : स्टालिन
मुजफ्फरपुर (बिहार), बुधवार, 27 अगस्त 2025। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनावों को ‘‘मजाक’’ बनाने का आरोप लगाया और कहा कि लोग उसे सत्ता से हटा देंगे क्योंकि उसने ‘‘वोट चुराये’’ हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता स्टालिन ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बिहार की मतदाता सूची से 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाना ‘‘आतंकवाद से भी अधिक खतरनाक’’ है।
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए हाथ मिलाया है। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की हार होगी।’’ भाजपा पर निर्वाचन चुनाव आयोग को अपनी ‘‘कठपुतली’’ बनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग को बेनकाब कर दिया है, लेकिन निर्वाचन आयोग ने उनके आरोपों का जवाब नहीं दिया। आयोग ने उनसे हलफनामा दाखिल करने को कहा... राहुल गांधी डरेंगे नहीं।’’
इससे पहले, स्टालिन और द्रमुक सांसद कनिमोई मुजफ्फरपुर जिले में कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल होने के लिए बिहार पहुंचे। यात्रा में शामिल होने के तुरंत बाद, स्टालिन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘...बिहार...आदरणीय लालू प्रसाद जी की धरती आंखों में आग लिये हुए मेरा स्वागत करती है, हर चुराये हुए वोट से बोझिल धरती। मेरे भाई राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और बहन प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुआ, जो लोगों के दर्द को अजेय ताकत में बदल रही है।’’
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
