गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
मुंबई, बुधवार, 27 अगस्त 2025। पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में छत्तीसगढ़ सीमा के पास बुधवार को सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच एक मुठभेड़ हुई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की एक गुप्त सूचना के आधार पर गढ़चिरौली पुलिस की सी-60 कमांडो टीम ने कोपरशी गांव में एक तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जो अभी भी जारी है।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
