ईडी ने 5,590 करोड़ रुपये के कथित अस्पताल निर्माण घोटाले में आप पर कसा शिकंजा
नई दिल्ली, मंगलवार, 26 अगस्त 2025। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में 24 अस्पतालों के निर्माण से जुड़े 5,590 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चला रहा है। ईडी सूत्रों ने कहा कि फिलहाल तेरह स्थानों पर तलाशी चल रही है। धन शोधन निवारण (पीएमएलए) मामला 2018-19 में हुए कथित दिल्ली अस्पताल निर्माण से जुड़ा हुआ है। उल्लेखनीय है कि निर्माण में देरी होने के कारण अस्पतालों की लागत बढ़ गई। 2018-19 में आप सरकार ने अस्पतालों के निर्माण को मंज़ूरी प्रदान की थी हालाकि परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं हो सकी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है। ईडी वर्तमान में दिल्ली में अस्पतालों के निर्माण के दौरान हुए कथित घोटाले की जांच कर रहा है। एफआईआर में कहा गया है कि आप पार्टी कथित रूप से 24 अस्पतालों के निर्माण में भ्रष्टाचार में शामिल थी। ईडी का मामला दिल्ली के पूर्व मंत्रियों सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ है हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस संदर्भ में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
Similar Post
-
भारत में लोकतंत्र मजबूत, दुनिया इससे लाभ उठा सकती है : बिरला
नई दिल्ली, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ...
-
मैसूरु दशहरा पूजा के दौरान मंत्रियों को प्रवेश से रोकने के मामले में शिवकुमार ने जांच के आदेश दिए
बेंगलुरु, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी क ...
-
तमिलनाडु में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, बांधों में जलस्तर बढ़ा
चेन्नई, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। उत्तर-पूर्वी मानसून के सक्रिय ...
