सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाएगी अक्षय-सैफ की जोड़ी
- फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग शुरू
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की सुपरहिट जोड़ी फिल्म हैवान में साथ नजर आएगी। अक्षय और सैफ ने ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, तू चोर मैं सिपाही, कीमत, आरजू और टशन जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अब यह जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। फिल्मकार प्रियदर्शन, अक्षय और सैफ की जोड़ी को फिर से साथ में ला रहे हैं। अक्षय और सैफ फिल्म हैवान में साथ दिखने वाले हैं।
हैवान एक हाई-ऑक्टेन थ्रिलर फिल्म है। इसकी शूटिंग केरल के कोच्चि में शुरू हो चुकी है, जिसकी एक झलक भी सामने आई है। अक्षय कुमार ने शूटिंग का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, अब सब ही हैं थोड़े से शैतान, कोई ऊपर से संत तो कोई अंदर से हैवान। वहीं, आने वाले दिनों में फिल्म की शूटिंग ऊटी और मुंबई में भी की जाएगी। हैवान को केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स साथ मिलकर बना रहे हैं और इसे वेंकट के नारायण और शैलजा देसाई फेन ने साथ में प्रोड्यूस किया है। कहा जा रहा है कि फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
