मंगलुरु जिला अदालत को मिली बम की धमकी
मंगलुरु, शनिवार, 23 अगस्त 2025। दक्षिण कन्नड़ जिला अदालत में शुक्रवार को बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में यह धमकी फर्जी पाई गई। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई । सूचना मिलते ही मंगलुरु पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची और अदालत परिसर तथा आस-पास के इलाकों की गहन तलाशी ली लेकिन वहां कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने कहा कि यह धमकी फर्जी थी जो भय का माहौल पैदा करने और न्यायिक कार्यवाही को बाधित करने के इरादे से दी गई थी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मंगलुरु उत्तर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
Similar Post
-
कोलकाता में सीईएससी डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिस में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर
कोलकाता, रविवार, 13 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना ज ...
-
नियम विहीन दुनिया वैसी ही है जैसे बिना ट्रैफ़िक लाइट वाला चौराहा : चिनफिंग
नई दिल्ली, रविवार, 13 सितंबर 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ...
-
उत्तर प्रदेश: गोंडा जा रहे सांसद चंद्रशेखर को पुलिस ने रास्ते में रोका, समर्थकों ने किया हंगामा
बाराबंकी (उप्र), रविवार, 13 सितंबर 2026। गोंडा जिले में बर्तन कार ...
